Nous Shorts· 07 Jul 2026· 1:53

Can Trump Risk Another War With Iran?

"Military options only work when you can change the battlefield—and that is precisely the challenge in Iran."

Full Transcript

आपको नहीं लग रहा है कि ये वॉर दोबारा ट्रिगर हो सकती है? देखिए, प्रेसिडेंट ट्रंप फिर से कोशिश कर सकते हैं। मिलिट्री ऑप्शन का मतलब होता है कि आपके पास कुछ ऐसी चीज है जिससे आप लड़ाई के अंदर कुछ नई चीज ला सकते हैं। तो उन्होंने एयर वॉर भी करके देख ली, कुछ नहीं हो पाया — 39 दिन चली। क्यों नहीं हो पाया? क्योंकि ईरानियों की जो मिलिट्री फैसिलिटीज हैं वो सब अंडरग्राउंड हैं, ग्राउंड ऑपरेशन है नहीं। अभी कई एनालिस्ट यह भी बोल रहे हैं कि ग्राउंड ऑपरेशन करना चाहते हैं, वह इंतज़ार करेंगे। हो सकता है अभी जो मौसम है, गल्फ के अंदर उसमें आप लड़ाई नहीं कर सकते, क्योंकि जो टेंपरेचर है वो 50 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा होता है — यह लड़ाई का मौसम नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि ग्राउंड वॉर अगली मार्च को या दिसंबर में शुरू कर देंगे प्रेसिडेंट ट्रंप। देखिए, उसके करने के लिए प्रेसिडेंट ट्रंप को पहले तो ग्राउंड ट्रूप्स चाहिए। जो अमेरिकन ट्रूप्स हैं वो वेस्ट एशिया में हैं, पर कम से कम तीन लाख से ऊपर चाहिए। देखिए, जब 1991 की लड़ाई हुई थी जो अमेरिका ने और सबने मिलके लड़ी थी सद्दाम हुसैन के खिलाफ, उसमें उन्होंने छह महीने तक वहां पे ट्रूप्स बिल्ड-अप किया था, और करीबन तीन लाख सोल्जर लाए थे। और जो इराक है, इराक की अगर आप जियोग्राफी देखें तो वो खुला एरिया है। ईरान की देखें तो वहां माउंटेंस हैं, फॉरेस्ट है, और वो उनकी जमीन है ईरानियों की — उनको पता है, वो उस लड़ाई के लिए भी तैयार हैं।

Discussion

0

Readers only · Comments are reviewed by the desk before they appear

Readers only

The journalism is free for everyone — create a free account to join the discussion.

More from Nous Shorts