Nous Shorts· 27 Jul 2026· 1:38

"If Demolished, We'll Teach Under a Tree" | Jauhar University VC

"If they demolish the university, will we teach students under a tree?"

Full Transcript

मान लीजिए कोई बच्चा एलएलबी सेकंड ईयर में है और वह यहां से एएमयू में या डीयू में या मेरठ में दाखिला लेना चाहता है थर्ड ईयर में, तो क्या मैडम दाखिला हो जाएगा? नहीं हो सकता ना, या मैं ही नहीं लूंगा — कैसे आएगा दाखिला दूसरे से? मैं कैसे कहूंगा दाखिला ले लीजिए। तो क्या उसकी रेमेडी हमारी गवर्नमेंट के पास है? क्या होगा उनका, हजारों बच्चों का? क्यों खेल रहे हैं उनकी जिंदगी से, क्या बिगाड़ा है भाई आजम खान ने? यही तो किया है — क्या एक एकेडमिक इंस्टिट्यूशन बनाया है, उन गरीब लोगों के लिए, सम्भल, मुरादाबाद, बरेली आसपास के उन गरीब लोगों के लिए, जिनके आटे का नस्त आज भी खाली है, जिन पे इतना भी कपड़ा नहीं है घर पर पर्दा डालने के लिए। अगर वह अपने बच्चों को दोपहर का खाना दे देते हैं तो शायद रात का मिले ना मिले, यह भी उन्हें सोचना पड़ता है। उनके लिए यूनिवर्सिटी बनाई गई है, कौन सा गुनाह कर लिया? उसी इंस्टिट्यूशन का मैं वाइस चांसलर हूं, और यह मेरी ड्यूटी है। अगर उनका ये अरमान है कि बिल्डिंग तोड़ दे तोड़ दें, हम पेड़ के नीचे पढ़ाएंगे, हम सड़कों पर पढ़ाएंगे, यूनिवर्सिटी थोड़ी आप मिटा दोगे। जहीर साहब, जब आप यह बात कह रहे हैं तो ना सिर्फ आपके अल्फाज में वो तकलीफ है, बल्कि आपकी आंखों में भी वो तकलीफ है, और वो जज़्बात जो है आप काबू नहीं कर पा रहे हैं।

Discussion

0

Readers only · Comments are reviewed by the desk before they appear

Readers only

The journalism is free for everyone — create a free account to join the discussion.

More from Nous Shorts