Nous Shorts· 28 Jul 2026· 1:05

Jauhar University Students Speak Out

"We didn't take admission because it was Azam Khan's university. We took admission because it was a university."

Full Transcript

मैम हमें नहीं पता ये किस चीज के बेसिस पर किया जा रहा है। कुछ बोलते हैं पॉलिटिक्स से रिलेटेड किया जा रहा है, या जिसने इसे आजम खान सर ने बनवाया तो किया जा रहा है। हमें उस चीज से पता नहीं, लेकिन हमने इस यूनिवर्सिटी में ये सोच के एडमिशन नहीं लिया था कि आजम खान सर की यूनिवर्सिटी है। हम तो ये किसी और की यूनिवर्सिटी भी होती तब भी यहीं एडमिशन लेते हैं। यूनिवर्सिटी समझ के हमने कोई पॉलिटिक्स से समझ के हमने यहां पे एडमिशन नहीं कराया। जब विश्वविद्यालय का एडमिशन का टाइम पीक लेवल पे होता है, जब एडमिशन का टाइम होता है तो यह लोग चाहते हैं कि इसमें बच्चे नहीं आए। तो यहां तमाम पुलिस फोर्स लगा दी जाती है, जैसे कि यहां पे कोई आतंकी पढ़ाई हो रही है। यहां से जो बच्चा पढ़ के निकलेगा, कोई डॉक्टर होगा, कोई साइंटिस्ट होगा, कोई वकील होगा। आज मैं बीए एलएलबी मेरी यहीं से कंप्लीट हुई है, मैं एडवोकेट बन चुका हूं, और मैं एलएलएम सेकंड ईयर का यहां का छात्र हूं। क्या आपको लग रहा है ये एक माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन है इसलिए इसको निशाना बनाया जा रहा है? कह सकते हैं हम, कह सकते हैं।

Discussion

0

Readers only · Comments are reviewed by the desk before they appear

Readers only

The journalism is free for everyone — create a free account to join the discussion.

More from Nous Shorts