Nous Shorts· 14 Jun 2026· 2:50

Living on ₹6,000 a Month: A Widow's Struggle

"Tell me, how can anyone run a household on ₹6,000 a month?"

Full Transcript

एक घर के दायरे में रहीं। शौहर के मरने के बाद, दे वर, दे केम इंटू एन ह्यूज़ — आई वुड से — एक्यूट फाइनेंशियल क्राइसिस। तो उनके लिए बहुत परेशानी का सबब था। पहला तो ये रियलाइज़ कर पाना कि उनका शौहर अब नहीं है, क्योंकि मुस्लिम सोसाइटीज़ में, या जिस सोसाइटी में हम रहते हैं, औरत का एक्ज़िस्टेंस, शादीशुदा औरत का एक्ज़िस्टेंस, एक मर्द के साथ अटैच्ड है। तो जैसे ही मर्द नहीं है, तो औरत के लिए एक एक्ज़िस्टेंशियल क्राइसिस है — ये समझना या एक्सेप्ट कर पाना। दूसरा, बच्चों की फीस, घर का खर्च, अखराजात, बहुत सारी चीज़ें हैं जिनको मैनेज करने की ज़िम्मेदारी

एंटायरली एक ऐसे हाउसहोल्ड मेंबर पे आ गई जो पहले इन ज़िम्मेदारियों से फ्री थी। तो उनकी कलेक्टिव मेमोरी में ये जो डार्क चैप्टर्स हैं, हेट वायलेंस का ट्रॉमा है, अपने शौहर को इसका सामना करते देखने का — तो वो अभी भी पूरा ट्रॉमा एक लिव्ड एक्सपीरियंस है जो उनकी ज़िंदगी में इमबाइब हो गया है। मुझे नहीं लगता छह महीने बाद, छह साल बाद, या साठ साल बाद भी, ये किसी भी तरीके से खत्म होगा। ये इन सब फैमिलीज़ के लिए सबसे बड़ी क्राइसिस थी, अपने शौहर के जाने के बाद उसे

एक्सेप्ट कर पाना। दूसरा था एक डिग्निफाइड लाइवलीहुड क्रिएट करना, क्योंकि अगर इन सारी फैमिलीज़ को देखें तो ये पहले से ही बहुत मार्जिनलाइज़्ड सेक्शन थीं सोसाइटी में। शौहर के जाने के बाद, छोटे-छोटे खर्च — बच्चों की स्कूल की फीस, घर के राशन की खरीद, घर में कोई बीमार हो गया तो उसकी ज़िम्मेदारी — ये छोटी-छोटी चीज़ें उनके लिए बहुत बड़ा सवाल बन गईं, कि इनके सामने हाथ फैलाएं या नहीं। बहुत सारी फैमिलीज़ ऐसी थीं, आधी नहीं थीं इन सब चीज़ों की। तो कई फैमिलीज़ को उनके अपने अब्बा-अम्मा ने, या उनके भाइयों ने

सपोर्ट किया, कुछ को उनके ससुर ने सपोर्ट किया। लेकिन ये सपोर्ट सिस्टम भी एक ऐसी कम्युनिटी से था जो खुद गरीब है, तो उनका सपोर्ट सिस्टम भी गरीब था। तो बहुत लंबे समय तक कोई इनको फाइनेंशियली सपोर्ट नहीं कर सकता था। तो छह महीने, साल भर बाद, इनफैक्ट कोविड की सेकंड वेव खत्म होने के तीन से छह महीने के भीतर, इन्होंने रियलाइज़ कर लिया कि वो एक बहुत सीवियर फाइनेंशियल क्राइसिस में हैं।

हाथरा चला-चला के, हाथरे से काम करती हूं। हाथरा चलाती हूं, आग में हाथ जल जाते हैं, हाथ में जैसे भट्टी होती है ना, भट्टी में हाथ डालकर, पकड़ के काम करना पड़ता है, हाथ भी जल जाते हैं, सारे हाथ जले पड़े हैं। इतनी मुसीबत में काम करती हूं मैं, इससे क्या — पूरे दिन काम करके महीने के ₹6000 मिलते हैं। ₹6000 में बताइए आप घर कैसे चलाएंगे? हम एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते, एक दिन भी छुट्टी होगी तो पैसे काट लेंगे। काट-कूट के महीने के ₹3000 पड़ते हैं। छुट्टी नहीं करेंगे तब पूरा ₹6000 हाथ में आता है। तो बीमारी होती है, बीमारी भी हो जाती है, तबीयत खराब हो जाती है।

Discussion

0

Readers only · Comments are reviewed by the desk before they appear

Readers only

The journalism is free for everyone — create a free account to join the discussion.

More from Nous Shorts