Nous Shorts· 28 Jul 2026· 1:57

Mohammad Ali Jauhar University Under Threat: Students, VC & Dr. Tazeen Fatma Speak Out

The Rampur Development Authority has ordered the demolition of 38 buildings at Mohammad Ali Jauhar University, alleging that they were constructed without the required statutory approvals. The university disputes the order, arguing that much of the campus was built before the area came under the …

Full Transcript

अब तो सबसे ज्यादा हमें टेंशन हमारे करियर की हो रही है। अगर ये यूनिवर्सिटी तोड़ देंगे तो हमारे करियर का क्या होगा? इतने सारे स्टूडेंट हैं उनके करियर का क्या होगा? अगर सरकार ये कहती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। अगर बेटी पढ़ेगी नहीं तो बचेगी कैसे? मौलाना मोहम्मद अली जौहर एक फ्रीडम फाइटर थे। तो ऐसे फ्रीडम फाइटर के नाम पर बनी हुई यूनिवर्सिटी को अगर सिर्फ नाम की वजह से निशाना बनाया जा रहा है तो यह भी हमारे लिए शर्मनाक है। मैम, ये यूनिवर्सिटी को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है, मतलब ये हम सब लोगों के ड्रीम्स को ध्वस्त किया जा रहा है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मोहम्मद आजम खान साहब की जान बचती है, तो उन्हें मेंटली टॉर्चर करने के लिए — मैं समझता हूं ये गैर कानूनी दिया गया है। हम किताबें लेकर अपने क्लास रूमों में बैठ जाएंगे और कहेंगे आइए बुलडोजर लेकर हमें इसी में दफन कर दीजिए, हम इसी में दफन हो जाएंगे। सिर्फ जिनके मोहल्लात में ही जले, चंद लोगों की खुशियों को लेकर चले — ऐसे दस्तूर को, सुबह-ए-बेनूर को मैं नहीं जानता। अगर उनका ये अरमान है कि बिल्डिंग तोड़ दे, तोड़ दें, हम पेड़ के नीचे पढ़ाएंगे, हम सड़कों पे पढ़ाएंगे। जहीर साहब, जब आप यह बात कह रहे हैं तो ना सिर्फ आपके अल्फाज़ में वो तकलीफ है, बल्कि आपकी आंखों में भी वो तकलीफ है, और वो जज़्बात जो है आप काबू नहीं कर पा रहे हैं।

Discussion

0

Readers only · Comments are reviewed by the desk before they appear

Readers only

The journalism is free for everyone — create a free account to join the discussion.

More from Nous Shorts