Nous Shorts· 09 Jul 2026· 1:54

Qur'anic Meaning of the Ummah

"The Ummah is defined by moral principles—not by identity alone."

Full Transcript

बहुत सारी ऐसी मिसालें हैं जिन्होंने वायलेट किया इस्लाम के प्रिंसिपल्स को, मोरल प्रिंसिपल्स को, एथिकल ह्यूमन प्रिंसिपल्स को। मुस्लिम्स थ्रूआउट द वर्ल्ड उनके साथ आइडेंटिफाई नहीं करते। दाइश के साथ कौन आइडेंटिफाई करता है? आपने कितने लोग देखे? करोड़ों मुसलमान हैं हिंदुस्तान में, कितने लोग उठे दाइश के साथ? क्योंकि वो उसके बरक्स है। इस तरह की बहुत सारी मिसालें आपको मिलेंगी, क्योंकि वो उसके बरक्स है। फिलिस्तीन में जो हो रहा है, वो उसके बरक्स है। वो ऑप्रेस्ड है, और उनके ऑप्रेस होने की प्राइमरी वजह ये है कि वो मुसलमान हैं। प्राइमरी वजह ये है कि वो मुसलमान हैं। तो हमारी रिस्पॉन्सिबिलिटी टुवर्ड्स द यूनिवर्सल यूनिट कॉल्ड उम्मा, इट्स ओनली ऑन द बेसिस ऑफ मोरल कोड और गाइडिंग प्रिंसिपल्स जो हैं, और हमारे बिलीफ्स जो हैं, यूनिवर्सल कोड जो हमारा है, कि ये इस्लाम की टीचिंग्स हैं। इन मोरलिटीज पे, इन गाइडिंग प्रिंसिपल्स पे, जो भी मुस्लिम यूनिट कहीं भी यूनिवर्सली काम करता है, हम उनकी एप्रिसिएशन के लिए बात करेंगे, हम उनसे सीखना चाहेंगे। जो नहीं करता है, हम उनसे दूरी इख्तियार करेंगे, वो हमारे एक ग्लोबल यूनिट का हिस्सा नहीं है, वो उम्मत का हिस्सा नहीं है। तो उम्मत का हिस्सा मेरिट है, क्वालिटी है, इंडिविजुअल नहीं है, आइडेंटिटी नहीं है। तो जब तक वो मेरिट और क्वालिटी, वो क्राइटेरिया फुलफिल ना होता हो, हम और ग्लोबल यूनिट नहीं हैं, ग्लोबल यूनिट के लिए सिर्फ एक ही गाइडिंग प्रिंसिपल है: कुंतुम खैर उम्मतिन। जो भी, जहां भी, दुनिया में लोगों के लिए बेहतर हो, वो खैर उम्मत है, वही मुसलमान है, वही यूनिवर्सल उम्मा है जिसकी कुरान हमसे ताकीद करता है।

Discussion

0

Readers only · Comments are reviewed by the desk before they appear

Readers only

The journalism is free for everyone — create a free account to join the discussion.

More from Nous Shorts